टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले- कोरोना वायरस के चलते कई उद्योग प्रभावित
टाटा स्टील के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि आर्थिक मंदी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. चुनौतियों को जल्दी ही निपट लिया जाएगा. कोरोना वायरस के बारे मे उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश इससे प्रभावित हैं. जिससे उद्योग भी प्रभावित हुए हैं.
जमशेदपुर.
टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी जी टाटा की 181वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे थे। कंपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एन चंद्रशेखरन ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कंपनी के अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोरोना वायरस से कई उद्योग हुए प्रभावित:-

इस पर टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि आर्थिक मंदी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. चुनौतियों से जल्द ही निपट लिया जाएगा। कोरोना वायरस के बारे मे उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश इससे प्रभावित हैं. कई उद्योग भी इससे प्रभावित हुए हैं। लेकीन स्टील उद्योग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रांस्पोर्टिंग चेन जरूर प्रभावित हुआ है। परन्तु इस पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार से इसका प्रभाव कंपनी के संचालन में न पड़े।
भारत में दो नए मामले आए सामने:-
चीन में फैली महामारी कोराना वायरस Covid-19 के दो नए मामलों की भारत में पुष्टि की गई है। सूत्रों के अनूसार पता चला हैं कि एक मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है। जहां एक शख्स ने बीते दिनों इटली की यात्रा पुरी की थी। वहीं दूसरा मामला तेलंगाना का है। तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीज ने बीते दिनों दुबई की यात्रा की थी. चीन से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक लगभग 88 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को कोविड-19 नाम दिया है. इस घातक संक्रमण का पता पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन में चला था और यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है. कोरोना वायरस 88,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है, जिसमें से अकेले चीन में 80,000 से ज्यादा मामले हैं.

0 Comments:
Post a Comment