ओवरटेक कर रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
सुपौल
में बाइक से बारात जा रहे दो युवकों को बस ने कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक ने तेज रफ्तार बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे के करीब हुआ। दोनों युवक बाइक से रहटा बारात जा रहे थे।

बताया जा रहा कि मानगंज गोठ के सुरेन्द्र सुमन का एकलौते बेटे अंकित(19) और रवींद्र यादव के बेटे सौरभ (20) मानगंज गोठ से बारात जाने के लिए बाइक से निकले। एसएच 91 पर फुलकाहा गांव के पास उन्होंने बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए। हादसे में अंकित और सौरभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जदिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर थाना पर ले आई। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद गांव में मातमी अशान्ति छा चुकी है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
0 Comments:
Post a Comment