दुनिया में अब तक का सबसे खतरनाक वायरस:-

दुनिया में अब तक का सबसे खतरनाक वायरस है कोरोना


             लंदन के एक हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन स्कूल ने एक रियलटाइम मैप तैयार किया है, जिसमें तुरंत दुनियाभर में फैल रहे कोरोनावायरस के मरीजों की स्थिति दर्ज हो रही है. ये मैप ये भी दिखा रहा है कि किस तरह ये बीमारी पिछले तीन दशकों का सबसे खतरनाक वायरस साबित हो सकती है.

दुनिया में पिछले कुछ दशकों में कई खतरनाक वायरस के हमले हुए. इनसे बड़े पैमाने पर लोगों की मौत भी हुई. पिछले दो-तीन दशकों में इबोला, सार्स और स्वाइन फ्लू को सबसे किलर वायरस माना गया लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल रहा है और बड़े पैमाने पर चपेट में ले रहा है, उसके बाद कहा जा रहा है कि ये अब तक का सबसे खतरनाक वायरस है.



लंदन के स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन ने कोरोना वायरस के फैलने का एक मैप तैयार किया है. ये मैप बताता है कि कोरोना वायरस कहीं ज्यादा देशों में फैल चुका है. इबोला, सार्स और स्वाइन फ्लू जो पिछले तीन दशक के सबसे खतरनाक वायरस माने गए, वो भी इतने देशों तक नहीं फैल पाए थे.

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के शहर वुहान में दिसंबर में हुई. हालांकि उस समय चीन ने उससे संबंधित खबरों को दबाने या छिपाने की कोशिश की लेकिन जनवरी आते आते ये बेकाबू हो चुका था. जनवरी में इसकी पहचान कोरोना वायरस फैमिली के नए घातक सदस्य के तौर पर की गई. साथ ही ये खबरें भी आने लगीं कि इसके शिकार बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं. उसी गति से मरने वालों की तादाद भी बढ़ रही है.

क्या अभी और बढ़ेगी बीमार और मृतकों की तादाद
ब्रिटेन के टैबलॉयड "द सन" के अनुसार फरवरी के मध्य तक पहुंचते पहुंचते ये बीमारी पीक पर पहुंच चुकी है. बीमारों के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है. लंदन के जिस हाइजिन और ट्रॉपिकल मेडिसिन स्कूल ने जो मैप तैयार किया है, वो वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेश के आंकड़ों के साथ रियल टाइम स्थिति को दर्शाता है. इस पर तुरंत पता लग जाता है कि कोरोनावायरस के मरीजों की दुनियाभर में क्या स्थिति है.

25 देशों में फैल चुकी है बीमारी 
फिलहाल ये मैप दिखा रहा है कि ये वायरस चीन की सीमा को पार करता हुए 25 देशों में फैल चुका है. आने वाले समय में प्रभावित देशों की संख्या और बढ़ेगी. जबकि अब चीन में बीमारों की संख्या रोज हजारों की तादाद में बढ़ रही है.
Share:

0 Comments:

Post a Comment