बांसवाड़ा : किशोरी माही बेकवाटर में डूबी, करंट से एक अन्य की मौत
बांसवाड़ा:
आंबापुरा इलाके में माही बेकवाटर में सोमवार को एक किशोरी की लाश मिली। मिर्गी रोगी बताई गई किशोरी की डूबने से मौत को लेकर कोई शंका जाहिर नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। इसके अलावा इसी इलाके में एक अन्य करंट लगने से किशोरी की मौत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे इत्तला मिली कि जाबुआखाल गांव के पास माही बेक वाटर में कोई लाश पड़ी है। इस पर एसएसआई जगदीश मय दल के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन दोपहर तक सफलता नहीं मिली। इस पर शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल लाकर मुर्दाघर रखवाया गया। बाद में किसी से मिली जानकारी पर मृतका के पिता वखतपुरा निवासी ओमिया पुत्र मावजी अस्पताल पहुंचे। उन्होनें शव को अपनी 16 वर्षीया बेटी कला के रूप में पहचाना। इसे लेकर ओमिया ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बेटी दिमागी रूप से कमजोर थी और मिर्गी व ताण की बीमारी से ग्रसित थी। जाबुआखाल में उसकी बुआसास का घर है, जहां कला जब-तब आया करती थी। 27 फरवरी को वह यहां आती थी और बुआजी के साथ रह रही थी। सोमवार को वह नहाने गई, जहां मिर्गी का दौरा पडऩे से पानी में गिरने के बाद डूब गई। ओमिया ने मृत्यु के कारणों को लेकर किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की। इस पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव सौंप दिया गया।

इसके अलावा करंट लगने की घटना रघुनाथपुरा गांव में 15 वर्षीया संजुला पुत्री लक्ष्मण रेवाला पटेल के साथ हुई। लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी खेत में चारा काटने गई थी। खेत पर ट्रांसफार्मर है, जिससे दौड़े करंट की चपेट में वह आ गई। उसकी चीख सुनकर पास चारा काट रही गांव की उर्मिला उल्टे पांव घर लौटी और घटना बताई। बाद में परिजन संजुला को लेकर निजी वाहन से बांसवाड़ा रवाना हुए। पावर हाउस नंबर 5 के बाद 108 एंबुलेंस मिली, जिससे वे आगे लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर कार्रवाई की।
0 Comments:
Post a Comment