वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है शिमला मिर्च:-

वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है यह सब्जी, जानें इसके फायदे


शिमला मिर्च एक तरह की हरी सब्जी होती है जिसका सेवन अधिकतर हर कोई करता है। यह सब्जी लाल, हरे और पीले रंग में उपलब्ध होती है। स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह अत्यंत लाभदायक है। इसमें विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। यह बीटा-कैरोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और वजन भी घटाया जा सकता है। आइये जानें इसके मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में –

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
   शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में शिमला मिर्च अहम भूमिका निभाती है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ मस्तिष्क के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से तनाव को भी कम किया जा सकता है।
2. वजन घटाए
मोटापे को कम करने में शिमला मिर्च बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कम कैलोरी पाई जाती है, ऐसे में इसको खाने से वजन पर काबू पाया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को सुचारु बनाने में भी मददगार होती है।
3. हार्ट के लिए लाभदायक
शिमला मिर्च में फलेवॉनाइड्स पाए जाते हैं जो हार्ट समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसको खाने से हार्ट पंपिंग में किसी तरह की समस्या नहीं आती।
4. एनीमिया से छुटकारा
शिमला मिर्च मे विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाले विटामिन सी आयरन को एब्सॉर्ब करके आपको एनीमिया की समस्या से निजात दिलाता है। इसको खाने से आयरन की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Share:

0 Comments:

Post a Comment