Noida: कोरोना के डर से बंद:-

Noida: कोरोना के डर से बंद किया गया स्‍कूल, बच्‍चे के पिता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव:-



नोएडा। 
            चीन में आतंक मचा रहे कोरोना वायरस (Corona Virus) का मामला दिल्‍ली (Delhi) में भी सामने आया है। इस वजह से नोएडा (Noida) में भी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, कोरोना (Corona) के डर के कारण नोएडा के एक स्‍कूल को बंद कर दिया गया है। स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चे के साथ ही कुछ और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एक टीम भी स्‍कूल में जांच के लिए गई है।
इटली से वापस आने की खुशी में दी पार्टी
             गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के सीएमओ (CMO) अनुराग भार्गव का कहना है कि दिल्‍ली के मयूर विहार का रहने वाला एक शख्‍स परिवार के साथ इटली गया था। वह दो दिन पहले ही इटली से वापस आया था। इस खुशी में उसने आगरा (Agra) में एक पार्टी दी थी। इसमें उसके दो बच्‍चों के साथ ही नोएडा के छह लोग भी शमिल थे। इटली से वापस आए उस शख्‍स की कोरोना वायरस (Corona Virus) जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको दिल्‍ली के रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा गया है।
जांच के लिए भेजे सैंपल
           उन्‍होंने कहा कि कोरोना से पीड़ित शख्‍स के दोनों बच्‍चों व पार्टी में शामिल नोएडा के छह लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में उनमें कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। एक बच्‍चा नोएडा के सेक्‍टर-135 स्थित एक स्‍कूल में पढ़ता है। ऐहतियातन वहां स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम जांच के लिए भेजी गई है। वहीं, कोराना का यह मामला सामने आने के बाद स्‍कूल को सोमवार को बंद कर दिया गया। मंगलवार को भी स्‍कूल बंद रहा है। इस बारे में सीएमओ ने कहा कि उन्‍होंने स्‍कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। ऐहतियातन प्रबंधक ने ऐसा किया होगा।
टीचर ने व्हाट्सऐप किया मैसेज
सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में स्‍कूल की एक टीचर ने व्‍हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज भेजकर सबको सचेत किया था। मैसेज के अनुसार, उनके स्‍कूल के एक बच्‍चे के पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। शु्क्रवार को उनके बच्‍चे की बर्थडे पार्टी में उनकी मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से 14 दिन घर में रहने को कहा गया है। पार्टी में शामिल सभी लोगों की जांच की जा रही है। बच्‍चे सकूल नहीं जा रहे हैं। साथ ही मैसेज में सभी बीमारी से बचाव के सभी जरूरी कदम उठाने की भी हिदायत दी गई है।

Share:

0 Comments:

Post a Comment